भागलपुर: बूंदाबांदी की संभावना : कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए… क्या है पूर्वानुमान

भागलपुर / पटना

भागलपुर: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी प्रदेशों में हो रही बर्फबारी का सोमवार के बाद यहां भी असर दिखने लगेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव की स्थिति बन जाएगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि सरस्वती पूजा के पूर्व आठ-नौ फरवरी को जिले में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी की भी संभावना बनी हुई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। पहली फरवरी को जहां अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 23.0 एवं 8.2 डिग्री था वह क्रमश 4.0 एवं 1.8 डिग्री बढ़कर 27.0 एवं 10.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

इधर बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने भी पूर्वानुमान में बताया कि मंगलवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। अभी दो दिनों तक तापमान में वृद्धि होगी।