पटना : जीजा ने साली को धरकर पीट दिया, गुनाह सिर्फ इतना था कि वह जीन्स पहना करती थी

भागलपुर / पटना

पटना से सटे नौबतपुर में एक जीजा ने साली को पीट दिया. साली का गुनाह सिर्फ इतना था कि वह जीन्स पहना करती थी. इसी बात से नाराज होकर जीजा ने साली की बेरहमी से पिटाई कर दी है. जिसमें वो बुरी तरह से से जख्मी हो गई है. जीजा का गुस्सा साली को मारने पर भी शांत नहीं हुआ. जब लड़की का भाई बीच बचाव करने के लिए आया तो जीजा ने उसे भी पीट दिया. अब यह मामला थाने तक जा पहुंचा है. पीड़िता ने नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पड़ोस के लोगों ने भी लड़की के साथ की मारपीट

मामला राजधानी पटना के नौबतपुर प्रखंड में देखने को मिला, जहां दरियापुर गांव में एक लड़की के साथ सिर्फ इसलिए बदसलूकी और मारपीट की गई क्योंकि वो जीन्स पैंट और टीशर्ट पहनना नही छोड़ा. पीड़ित लड़की के साथ ये बदसलूकी खुद उसके मौसेरे जीजा ने की. जीजा के कहने पर आस पड़ोस के लोगों ने भी लड़की के साथ मारपीट करते हुए उसे जीन्स पैंट पहनने से मना किया. पीड़ित लड़की ने बताया कि उसके जीजा हमेशा उसे जीन्स पहनने के लिए मना करते थे, जब वो नही मानी तो मुहल्ले वालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की गई और भद्दी भद्दी गालियां भी दी गई.

नौबतपुर थाने में केस दर्ज

मामले में पीड़ित लड़की ने अपने जीजा को नामजद बनाते हुए कई लोगो के खिलाफ नौबतपुर थाना में केस दर्ज कराया है. साथ ही पुलिस पर पीड़ित लड़की ने गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने बताया की नौबतपुर पुलिस हम से पैसे की मांग करती है. पीड़ित ने पटना एसएसपी गरिमा मलिक से मदद की गुहार लगाई है.