भागलपुर पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन.. साहब के घर की गई छापेमारी, हो रहा था हथियार का निर्माण

भागलपुर / पटना

भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गोराडीह थाना क्षेत्र के कहरपुर के निवासी मोहम्मद साहब के घर हथियार का निर्माण किया जा रहा। जिसको लेकर पुलिस टीम में विधि व्यवस्था डीएसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को लेकर मोहम्मद साहब के घर छापेमारी की गई। जहां से 1 देसी पिस्तौल, 315 बोर का गोली 3, देसी पिस्तौल वाला बॉडी 5, लोहे का छेनी 4,आरिपत्ति फ्रेम लगा हुआ1, देसी पिस्तौल बनाने में उपयोग में लाने वाला रेती1, देसी पिस्तौल का बैरल लोहे का 2,साम वाला पत्थर 1, पिस्तौल के बैरल के अंदर के भार को चमकाने वाला बर्मा 1, पिस्तौल का बैरल बनाने वाला लोहे का सुम्मी 2, सरसी 1, पिलास 1, हथौड़ी 2, पेचकस एक पिस्तौल बनाने में उपयोग किए जाने वाला हैंड ड्रिल एक बिजली पर चलने वाला ग्रेंडर मशीन एक पिस्तौल बनाने में छेद करने वाला विभिन्न प्रकार का बर्मा 6 पिस्तौल बनाने के उपयोग में लाए जाने वाला काठ का कसा हुआ लोहे का बट 1, और लोहे का लिहाय मिला।

वहीं, छापेमारी टीम में गोराडीह थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, सोहनी हरेराम शर्मा, अजीत कुमार ,विश्वनाथ पासवान अमरेंद्र पासवान ,राज कुमार पासवान शामिल थे। भागलपुर के एसएसपी बाबूराम ने बताया कि गोराडीह इलाके में दूसरी बार मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है और मोहम्मद साहब गिरफ्तार किया गया है और गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।