भागलपुर : पत्थरबाजी के कारण चंपानगर का इलाका एक घंटे तक रणक्षेत्र बना, उग्र हाे गए लाेग

भागलपुर / पटना

नागरिकता संशाेधन बिल व एनआरसी के विराेध में बुलाए गए बंद समर्थकाेें व दूसरी पक्ष में हुई पत्थरबाजी के कारण चंपानगर के तांती बाजार का इलाका एक घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा। तांती बाजार के हकीम मोहम्मद साह लेन में ईंट व चप्पल के ढेर लग गए। पुलिस बलों को बिषहरी स्थान के पास से लौटना पड़ा। नाथनगर इंस्पेक्टर की बात न मानने पर पुलिस ने सड़क पर जमे एक पक्ष के लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद वे लाेग पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनका अाराेप था कि इंस्पेक्टर के सामने दूसरे पक्ष के लोग लगातार पत्थर चलाते रहे, लेकिन उन्हें रोकने के बजाय निर्दोष पर लाठी चलाई गयी। इसके बाद पुलिस हकीम मोहम्मद साह लेन में घुसी अाैर पत्थरबाजी कर रहे लाेगाें काे शांत कराया। डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी एसके सरोज, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, एसडीओ आशीष नारायण समेत नाथनगर, मधुसूदनपुर, ललमटिया, तातारपुर, कोतवाली व जोगसर थाने की पुलिस व शांति समिति के सदस्य भी वहां पहुंचे। डीएम व एसएसपी ने लोगों से बात कर उन्हें शांत कराया।

पुलिस वहां कैंप कर रही है। तांती बाजार के लोगों ने बताया कि यह घटना सुनियोजित थी। मिर्गियासचक व चंपानगर के करीब 100 लाेग पहुंच गए अाैर जबरन दुकान बंद कराने लगे। उन्हाेंने दुकानाें में लूटपाट का अाराेप लगाया। उन्हाेंने कहा कि उनलाेगाें ने करीब दर्जनभर दुकान व पावरलूम में पीछे से घुसकर लूटपाट की। घायल सियाराम प्रसाद की पत्नी ने बताया उसके पावरलूम मे पीछे का दरवाजा तोड़कर लोग घुस गए अाैर सूत व कपड़ा लूट लिया। नेकलाल की पानी की दुकान व पावरलूम, छोटू, रामशंकर, सियाराम प्रसाद आदि के दुकान में भी लूटपाट का प्रयास हुअा।

पत्थरबाजी में सियाराम प्रसाद, अजय लाल, अविनाश उर्फ सोनू, मो. अबुलैस, इंतकाब सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को रेफरल अस्पताल भेजा।

पत्थरबाजी मामले में गुरुवार की देर रात दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के खिलाफ करीब दो सौ लोगों पर केस करने के लिए आवेदन दिया गया है। पहले पक्ष ने चार नामजद व सौ से अधिक लोगों को आरोपी बनाया है। जबकि दूसरे पक्ष ने 35 नामजद और पचास अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। नाथनगर इंस्पेक्टर मो. सज्जाद हुसैन ने बताया कि दोनों पक्ष के तरफ से लिखित शिकायत की गई है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुबह में एनएच काे किया जाम, दाे घंटे दिक्कत

इससे पहले गुरुवार की सुबह भाकपा नेता नेजाहत अंसारी के नेतृत्व में बाइस बिग्घी चौक से लाेग भागलपुर शहर की अाेर रवाना हुए। लाेग हाथ में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, हिन्दू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। नाथनगर बाजार के दुकानदारों ने जुलूस को देख अपनी दुकान बंद का ली, लेकिन जुलूस के गुजरते ही खाेल लिया। बाइस बिग्घी चौक पर रुके लोगों ने कैब के विराेध में एनएच 80 को जाम कर दिया। इससे दो घंटे आवागमन बाधित रहा।

पत्रकार का माेबाइल ताेड़ा, सिम कार्ड निकाल कर फेंका, शांति समिति के सदस्याें ने भीड़ से निकाला

तांतीबाजार में हो रही पत्थरबाजी की सूचना पर मिर्गियासचक व कसबा के करीब 500 से अधिक आक्रोशित लोग घटनास्थल की ओर अाने लगे। वे लाेग घटनास्थल की ओर कवरेज करने अा रहे एक अखबार के पत्रकार को रास्ते मे रोक लिया अाैर जबरन अपने साथ ले जाने लगे। विरोध करने पर उनलोगों ने पत्रकार के मोबाइल ताेड़ दिया। उसका सिम कार्ड निकाल कर फेंक दिया। वहां से गुजर रहे शांति समिति के सदस्य अनवारूल हक व अन्य लाेगाें ने पत्रकार को भीड़ से निकाला। उनलाेगाें काे भी घटनास्थल पर जाने से राेका।