लोगों को अलर्ट करने के लिए अब कोरोना मरीजों के घर पर्चा चिपकाया जाएगा। पम्पलेट भी बांटें जाएंगे। माइक्राे कंटेनमेंट जाेन की निगरानी के लिए 11 सीनियर अफसर तैनात किए गए हैं। इस जोन में आवागमन न हो, इसलिए यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। यह जानकारी डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार काे दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संक्रमण की राेकथाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर हो रहे प्रयासाें को भी बताया। उन्होंने कहा, जिले में 93 माइक्राे कंटेनमेंट जाेन बनाए हैं। इनमें से 5245 लाेगाें के सैंपल लिए हैं। इनमें 239 लाेग पाॅजिटिव निकले हैं। इसलिए माइक्राे कंटेनमेंट जाेन में कांटैक्ट ट्रेसिंग पर विशेष जाेर दिया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि पब्लिक ट्रांसपाेर्ट में 50 फीसदी के नियम का पालन कराने के लिए कार्ययाेजना बनाई जा रही है। ट्रेन से महाराष्ट्र व बाहर से अानेवालाें की जांच के लिए स्टेशन पर बने दो काउंटर की संख्या बढ़ाकर अब पांच कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहले दिन हुई माइकिंग
प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी नताशा गुड़िया ने बताया कि दुकानें शाम सात बजे तक ही खुली रहेंगी। शनिवार काे पहला दिन रहा, इसलिए थानेदाराें काे निर्देश दिया गया है कि शाम पांच बजे से ही माइकिंग करेंगे, ताकि सभी दुकानदाराें काे इसके बारे में पता चल सकें। काेविड के प्राेटाेकाॅल का हर हाल में पालन करें।

कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया तो होगी कार्रवाई
डीएम ने बताया, कोरोना गाइडलाइन के पालन के लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है। मास्क चेकिंग अभियान चल रहा है। अब तक करीब 12 लाख से अधिक फाइन भी वसूला गया है। लेकिन लाेगाें काे खुद समझना हाेगा। उन्होंने लोगों से घर में रहने और जरूरत पड़ने पर ही निकलने की अपील की। माइक्राे कंटेनमेंट जाेन में बाहर निकलने अाैर गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। बाहर से अानेवालाें के लिए अनुमंडल स्तर पर क्वारेंटाइन सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। माइक्राे कंटेनमेंट जाेन में 8 माेबाइल मेडिकल टीम तैनात की गई है। लोगों को सावधान करने के लिए इन इलाकों में अाॅडियाे मैसेज भी बजेगा।
