आईटीआई की जुलाई-अगस्त में दो परीक्षा रद्द होने पर मंगलवार को होने वाली परीक्षा का छात्रों ने बहिष्कार कर दिया। विरोध में शहरभर में छात्रों ने खूब गुंडागर्दी की। शहर के तीन स्थानों के 11 रास्तों को जाम किया और आगजनी कर एनएच-80, नया बाजार और असानंदपुर के रास्ते चार घंटे तक बंद कर दिए। राहगीरों को पीटा। प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को भला-बुरा कह उसकी गाड़ी तक रोक ली। मरीजों और परिजन से भी दुर्व्यवहार किया। उपद्रवी यहीं नहीं रुके। राह चलती लड़कियों पर छींटाकशी की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!तातारपुर इंस्पेक्टर की कलाई टूटी: परीक्षार्थियों को काबू करने के लिए पुलिस को घंटाघर, नया बाजार चौक और असानंदपुर चौक पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान छात्रों से पुलिस की भिड़ंत भी हुई। छात्रों ने असानंदपुर चौक पर तातारपुर इंस्पेक्टर अमरनाथ प्रसाद कलाई पर लाठी मारी। इसमेंे उनकी कलाई टूट गई। सीआईएटी जवान सुनील कुमार की तीन अंगुलियां कट गईं। एक और जवान को चोट आई। छात्रों ने मीडियाकर्मी को भी पीटा। घंटाघर चौक पर मधेपुरा के छात्र संजीव कुमार को चोट आई है। पुलिस ने 12 परीक्षार्थियों को गिरफ्तार और अभाविप नेता आशुतोष तोमर को हिरासत में लिया है। 6 बाइक, साइकिल भी जाम स्थल से जब्त हुए। देर शाम तिलकामांझी थाने से पीआर बांड पर सभी 12 छात्रों और अभाविपि नेता को छोड़ा। मामले में प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी प्रभात कुमार आवेदन पर 13 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने छात्रों को पकड़-पकड़कर पीटा, पुलिसकर्मी भी पिटाए
घंटाघर चौक पर जब छात्र नहीं माने तो एसडीएम आशीष नारायण और डीसीएलआर संजय कुमार को जबर्दस्ती इस तरह से हटाना पड़ा।
घंटाघर चौक पर पहंचे डीसीएलआर संजय कुमार सिन्हा, तिलकामांझी थानेदार संजय कुमार सत्यार्थी, जोगसर थानेदार राजनंदन कुमार से भी परीक्षार्थियों ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद एसडीओ आशीष नारायण और सिटी डीएसपी राजवंश सिंह सीआईएटी के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों पर लाठीलाठी चार्ज कर दिया। जब जाकर सड़क जाम खत्म हुआ। पुलिस से बचने के लिए छात्र सदर अस्पताल कैंपस में घुस गए। पुलिस ने अस्पताल में भी छात्रों को पकड़-पकड़ कर पीटा। हालांकि ज्यादातर छात्र अस्पताल के पीछे वाले रास्ते से मुंदीचक की ओर से भाग निकले।
ये हुए थे गिरफ्तार
मो. इम्तियाज : खीरीबांध, जगदीशपुर, सौरभ कुमार सिंह : अंबा, शाहकुंड, आशीष कुमार ठाकुर : गनगनियां फतेहपुर, सुल्तानगंज, संजीव कुमार साह : जदुआपट्टी कुमारखंड, मधेपुरा, मो. गुफरान आलम : रंगरा, सन्नी मेहता : महेशपुर पीरी बाजार, लखीसराय, दीप रंजन ठाकुर : चांदपुर फलका, कटिहार, राकेश कुमार महतो : ओलापुर, पीरपैंती, मो. सकूर आलम : बथुआ कोल बरारी, कटिहार, वृष कुमार यादव : नया टोला, नवगछिया, विशाल कुमार सिंह : बलहा नारायणपुर, बिहपुर, अभिषेक कुमार : परबत्ती, विश्वविद्यालय
