छात्रों के लिए खुशखबरी: IBPS क्लर्क के लिए निकली इतने पदों पर वैकेंसी

भागलपुर / पटना

पटना: बैंकिग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. IBPS क्लर्क 2018 के लिए इस बार बंपर वैकेंसी निकली है. इसके लिए रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार देशभर के 19 राष्ट्रीयकृत बैंकों में इस साल 7275 क्लर्क पदों पर भर्तियां होंगी. वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए खाली पदों को कॉमन भर्ती प्रक्रिया द्वारा भरा जाएगा. ये भर्ती तीन चरणों में की जानी है. इसके लिए 18 सितंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

ये है जरूरी शर्ते

इसके लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा पास करनी होगी. इस परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. मेन्स परीक्षा में क्वॉलिफाई अभर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी किया जाएगा. बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2018 में होने वाली है. इसके लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट प्रोसेस अप्रैल 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा.

ये है राज्यवार पदों की संख्या

बता दें कि राज्यवार पदों की संख्या के मुताबिक बिहार में कुल संख्या 178 पदों के लिए रिक्ति है. सबसे ज्यादा पद यूपी में है. यहां कुल 944 पदों पर बहाली की जाएगी. आइये देखते हैं किन राज्यों में कितनी सीटें हैं-

बिहार : 178
झारखंड : 59
उत्तर प्रदेश : 944
उत्तराखंड : 97
पश्चिम बंगाल : 195
राजस्थान : 268
गुजरात : 533
हरियाणा : 146
छत्तीसगढ़ : 89
मध्य प्रदेश : 325
महाराष्ट्र : 772
आंध्र प्रदेश: 167 पद
कर्नाटक : 618
ओडिशा : 191
असम: 94
अरुणांचल प्रदेश : 10 पद
गोवा : 48
हिमाचल प्रदेश : 90
जम्मू और कश्मीर : 61
केरल: 291
पंजाब : 405
सिक्कम: 10
तमिलनाडु : 792
तेलंगाना : 162
त्रिपुरा : 18
मणिपुर : 8
मेघालय : 6
मिजोरम : 2
नागालैंड : 4

केंद्र शासित प्रदेशों की सूची

दिल्ली: 362
अंडमान और निकोबार द्वीप: 0 पद
पुडुचेरी : 22
चंडीगढ़ : 37
दादर और नगर हवेली: 3
दमन और दीव : 1
लक्ष्यद्वीप: 1