भागलपुर : दो डीसीएलआर और तीन सीओ का तबादला.. नवगछिया के नये डीसीएलआर

भागलपुर / पटना

राज्य सरकार ने गुरुवार को जिले में पदस्थापित कई पदाधिकारियों का तबादला किया है। डीसीएलआर सदर गिरिजेश कुमार को बक्सर भेजा गया है। जबकि कटिहार के मनिहारी में पदस्थ रविकांत सिन्हा को नया डीसीएलआर बनाया गया है। जबकि नवगछिया में पदस्थ परमानंद साह को पूर्णिया सदर का नया डीसीएलआर बनाया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नवगछिया के लिए मधुबनी के फुलपरास में पदस्थ महेश्वर प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने जिला को भू-अर्जन पदाधिकारी भी दिया है। शिवहर में पदस्थ रहे विनोद कुमार नये भू-अर्जन पदाधिकारी होंगे। गोराडीह के सीओ नवीन भूषण को भागलपुर में ही प्रभारी सहायता बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

गोराडीह के नये सीओ अनुज कुमार झा होंगे। वे मुंगेर के असरगंज में सीओ हैं। नारायणपुर के सीओ अजय कुमार सरकार को टेटियाबंबर मुंगेर का नया सीओ बनाया गया है। यहां कैमूर के भगवानपुर में पदस्थ विनोद कुमार सिंह की तैनाती हुई है। कहलगांव के सीओ रामअवतार यादव को मधेपुरा के मुरलीगंज का सीओ बनाया गया है। कहलगांव में किसी की तैनाती का निर्देश जारी नहीं हुआ है।