दोस्ती में धोखा, गोली मारने की धमकी देकर जबरिया निकाह कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में डीआईजी विकास वैभव ने शाहकुंड थानेदार को मामले की तहकीकात कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शनिवार को डीआईजी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचा शाहकुंड के लौगांय गांव निवासी मो. फिरोज ने आवेदन देकर अपने दोस्त के परिजनों पर जबरिया निकाह कराने का आरोप लगाया है। डीआईजी को युवक ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवक ने बताया कि वह गुजरात में काम करता है, जहां दोगच्छी निवासी उसका दोस्त भी काम करता है। गुजरात से जब छुट्टी पर वह गांव आने लगा तो दोस्त ने उसे कुछ सामान दिया और कहा कि इसे मेरे घर पर जाकर दे देना। 29 अगस्त को दोस्त के गांव सामान देने पहुंचा। वहां दोस्त के परिजनों ने उससे कहा कि खाना-पीना खाकर जाना और आज यहीं रुक जाओ। इसके बाद एकाएक दोस्त के पिता ने कहा कि मेरी बेटी से निकाह करना होगा।


जब विरोध किया, तो मुझे एक कमरे में बंद कर दिया और धमकी दी कि भागने की कोशिश की तो गोली मार देंगे। कुछ देर बाद मौलवी को बुलवाकर दोस्त की बहन से मेरा निकाह करवा दिया और निकाहनामा और अन्य कागजात पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिया। इसके बाद रात भर मुझे कैद रखा और सुबह में कहा कि प|ी को अपने घर लेकर जाओ। घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी और भय से बीमार पड़ गया। इस कारण सूचना देने में देरी हुई।

