बरारी स्थित टीएसएस आईओएन डिजीटल परीक्षा केंद्र से दो छात्रा गिरफ्तार हुई। गिरफ्तार एक छात्रा दूसरे के बदले परीक्षा दे रही थी। वहीं जिस छात्रा के बदले परीक्षा दी जा रही थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से बरारी स्थित टीएसएस आईओएन डिजीटल परीक्षा केंद्र पर आरआरबी रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा चल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!परीक्षा नियंत्रक सुजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को तीसरी पारी की परीक्षा शुरू होने से पहले एक लड़की अचानक केन्द्र से बाहर निकल रही थी। उसे गेट पर रोक लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सिरमतपुर, भागलपुर की रहने वाली है। उस छात्रा का बायोमेट्रिक कराया गया तो सही निकला।

सुजीत कुमार ने बताया कि दोनों छात्रा एक साथ परीक्षा केन्द्र पर दाखिल हुई थी। दोनों की मंशा थी कि बॉयोमेट्रिक के बाद मूल परीक्षार्थी केन्द्र से बाहर निकल जाएगी और दूसरी छात्रा परीक्षा देने बैठ जाएगी। लेकिन परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलने के क्रम में वह पकड़ी गई और उसकी चालाकी पकड़ी गई। जीरोमाइल पुलिस ने बताया कि केन्द्रधीक्षक के आवेदन पर मामला दर्ज कर दोनों छात्राओं को जेल भेज दिया गया है।
