तिलकामांझी थाने के पास शुक्रवार को अॉटो सवार युवती भावना सिंह से झपटमार ने मोबाइल छीन लिया अौर फरार हो गया। युवती ने हिम्मत िदखाई अौर खदेड़ कर झपटमार को पकड़ लिया। इस दौरान स्थानीय लोग जुट गए अौर झपटमार की धुनाई कर दी। युवती झपटमार को घसीटते हुए तिलकामांझी थाने ले गई अौर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन झपटमार शौच जाने के बहाने फिर थाने से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया तो शीतला स्थान रोड में पकड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इंटर का परीक्षार्थी है घोघा के पक्की सराय का झपटमार श्यामलाल कुमार
गिरफ्तार झपटमार का नाम श्याम लाल कुमार है, जो घोघा के पक्की सराय निवासी नंदू तांती का बेटा है। परिजनों के मुताबिक, श्याम ममलखा हाई स्कूल, सबौर का छात्र है। उसकी इंटर की परीक्षा भी चल रही है। पुलिस ने युवक के पास से युवती से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। इस मामले में युवती ने तिलकामांझी थाने में उक्त झपटमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। भावना सिंह शाहकुंड के अंबा गांव का रहने वाली है अौर जीरोमाइल के ज्योति विहार कॉलोनी में रहती है।

डीएम आवास के पास भी रात में महिला से मोबाइल छीन लिया
डीएम आवास के पास शुक्रवार रात 8.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल छीन लिया। इस इस संबंध में मुक्तेश्वर कॉलोनी निवासी रंजू देवी ने बरारी थाने में लिखित सूचना दी है। महिला के मुताबिक, वह शाम में मार्केटिंग करने तिलकामांझी जा रही थी। तभी डीएम आवास के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया। पुलिस लाइन के पास भी एक महिला से शाम में मोबाइल छिनतई हुई है। लेकिन महिला ने थाने में सूचना नहीं दी है।
माेबाइल पर मैसेज पढ़ रही थी, उसी समय हाथ से झपट लिया फाेन
युवती ने बताया कि वह अॉटो से मानिक सरकार चौक डॉक्टर के पास जा रही थी। तिलकामांझी में ट्रैफिक सिग्नल से पहले तिलकामांझी थाने के पास अॉटो रुकी तो मोबाइल निकाल कर मैसेज पढ़ने लगी। तभी उक्त झपटमार हाथ से मोबाइल छीन कर भागने लगा। युवती भी अॉटो से उतर कर उसका पीछा करने लगी अौर चोर-चोर चिल्लाने लगा। यह सुन स्थानीय लोग जुट गए अौर झपटमार को पकड़ कर उसकी धुनाई कर दी। झपटमार भीड़ से निकल कर भागने की कोशिश में था, लेकिन युवती से घसीट कर थाने ले गई अौर पुलिसकर्मियों को सौंपा।
