भागलपुर : डिप्रेशन में आए अधेड़ ने अवैध हथियार से खुद को गोली मार की खुदकुशी

भागलपुर / पटना

भागलपुर में बीमारी से डिप्रेशन में आए अधेड़ ने अवैध हथियार से खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली। बरारी पुल घाट के रहने वाले प्रभाष सिंह (50) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार अल सुबह लगभग 3:30 बजे की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रभाष के बड़े बेटे आशीष ने बताया कि 13 दिन पहले बाजार में उसके पिता गिर गए थे। उनको हार्ट अटैक आया था। डॉक्टर के यहां उनका इलाज भी कराया गया था। उसके बाद से ही वे डिप्रेशन में रहने लगे थे।

हमेशा बोलते थे कि इलाज में बहुत पैसा खर्च हो जाएगा। प्रभाष ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी वह अवैध तरीके से लाया गया था। पिस्टल वहां कैसे आया इसकी पुलिस जांच कर रही है।

बड़ा बेटा आशीष औरंगाबाद से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है जबकि छोटा बेटा अनुराग इस बार मैट्रिक की परीक्षा देगा। घटना के समय प्रभाष की पत्नी कनकलता भी घर पर थी। घटना के समय कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने बताया कि कमरे का दरवाजा पुलिस के सामने तोड़ा गया।