भागलपुर में बीच सड़क पर एक छात्रा को एक अज्ञात युवक ने सॉस के बोतल से हमला कर जख्मी कर दिया। हमला करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। जख्मी छात्रा को गम्भीर हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़िता की मां ने बताया कि +2 की छात्रा अपने तीन दोस्तों के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तभी ललमटिया थाना क्षेत्र के नाथनगर चौक के समीप एक अज्ञात युवक दौड़ते हुए आया और छात्रा पर सॉस के बोतल से जोरदार तरीके से सर पर मार दिया, जिससे छात्रा मौके पर अचेत अवस्था मे गिर गई। जख्मी छात्रा के सहेलियों ने परिजनों को सूचना दिया। जिसके बाद परिजन पहुंचकर छात्रा को गम्भीर हालत में इलाज के लेकर चले गए।
जख्मी छात्रा ने बताया कि मैं उस लड़के को नही जानती हूं। कभी किसी तरह की बातचीत भी नही हुई है। युवक कौन था, किस मंशा से छात्रा पर हमला किया। इस बात की जानकारी किसी को नहीे मिल रही है। मामले को लेकर ललमटिया थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

