भागलपुर जिला प्रशासन में कलक्ट्रेट संवर्ग के 74 कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गयाहै। इसमें से अधिकांश कर्मचारी एक शाखा, प्रखंड या अंचल में तीन साल से अधिक समय से पदस्थापित थे। कई कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गयी है तो कई को उनके आग्रह पर स्थानांतरित किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीएम प्रणव कुमार ने मंगलवार को स्थानांतरण का आदेश जारी किया। सभी स्थानांतरित कर्मियों को जुलाई माह का वेतन पदस्थापित कार्यालय से मिलेगा। जिन कर्मचारियों का स्थानांतरण आग्रह पर किया गया है। उन्हें स्थानांतरण यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। सभी संबंधित कार्यालय प्रधान को स्थानांतरित कर्मियों को 30 जून तक विरमित करने का निर्देश दिया गया है। स्थापना उपसमाहर्ता को एक जुलाई को समीक्षा करने को कहा गया है। स्थानांतरण आदेश का पालन नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। कई कर्मचारियों के बीच इस बात की चर्चा होती रही कि जिसे छह महीने में सेवानिवृत होना है। उसका भी स्थानांतरण कर दिया गया है।


स्थानांतरित कर्मी और कार्यालय
लिपिक शिव शंकर यादव को जिला आपूर्ति शाखा से जिला अभिलेखागार,नवेन्द्र कुमार सिंह को जिला आपूर्ति शाखा से जिला राजस्व शाखा,विपिन कुमार सिंह को जिला सामान्य शाखा से अनुमंडल कार्यालय भागलपुर सदर,प्रधान लिपिक शंभुदास को जिला सामान्य शाखा से जिला सामजिक सुरक्षा कोषांग,लिपिक नीरज सुमन को जिला अभिलेखागार से प्रखंड कार्यालय बिहपुर,हिमांशु शेखर को जिला पंचायत शाखा से जिला राजस्व शाखा,शशि शेखर कुमार केशरी को जिला पंचायत शाखा से अनुमंडल कार्यालय कहलगांव,अमरेन्द्र कुमार सिन्हा को जिला कोषागार कार्यालय से अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर,प्रदीप कुमार मोदी को जिला कोषागार कार्यालय से जिला विकास शाखा, अरविन्द कुमार सिन्हा को जिला कोषागार कार्यालय से जिला स्थापना शाखा में स्थानांतरित किया गया है। अंजना कुमारी को जिला राजस्व शाखा से बीपीएसएम कोषांग में प्रतिनियुक्त किया गया है।

लिपिक मनोज कुमार न.3 को जिला राजस्व शाखा से प्रखंड कार्यालय जगदीशपुर,सुजीत कुमार राय को जिला राजस्व शाखा से प्रखंड कार्यालय जगदीशपुर,सुनीता कुमारी को जिला राजस्व शाखा से अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर,सेराज अहमद को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जिला सामान्य शाखा,अभिषेक कुमार झा को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जिला राजस्व शाखा,प्रधान लिपिक किशोर कुमार मिश्र को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से जिला भू-अर्जन कार्यालय,लिपिक प्रभात कुमार मोदी को अनुमंडल कार्यालय सदर से जिला राजस्व कार्यालय ( प्रतिनियुक्ति जिला नजारत शाखा),दीपक कुमार झा को अनुमंडल कार्यालय सदर से जिला राजस्व शाखा (प्रतिनियुक्ति जिला नजारत शाखा), नारायण रजक को अनुमंडल कार्यालय सदर से जिला सामान्य शाखा,रमेश ठाकुर को अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर से जिला सामान्य शाखा,अरुण कुमार मंडल को अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर से प्रखंड कार्यालय कहलगांव,अजय कुमार को अनुमंडल कार्यालय कहलगांव से अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर और उपेन्द्र प्रसाद को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया से कोषागार कार्यालय भागलपुर स्थानांतरित किया गया है।
लिपिक भारत मंडल को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया से अंचल कार्यालय गोपालपुर,कैलाश को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया से अंचल कार्यालय जगदीशपुर,बेबी कुमारी को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया से जिला राजस्व शाखा (प्रतिनियुक्ति जिला भू-अर्जन प्राधिकार), पदस्थापन की प्रतीक्षा में मनीषा रानी को अंचल कार्यालय सुल्तानगंज,संजय कुमार मिश्र को अंचल कार्यालय शाहकुण्ड से अंचल कार्यालय सन्हौला,संजय कुमार झा को अंचल कार्यालय शाहकुण्ड से प्रखंड कार्यालय नाथनगर,ओमप्रकाश पोद्दार को अंचल कार्यालय शाहकुण्ड से अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर (प्रतिनियुक्ति जिला भू-अर्जन कार्यालय),साकेत बिहारी को अंचल कार्यालय सन्हौला से अंचल कार्यालय शाहकुण्ड,अभिजीत कुमार बनर्जी को अंचल कार्यालय सन्हौला से जिला विधि शाखा,मो. शाहिद खां को अंचल कार्यालय कहलगांव से अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर,पदस्थापन की प्रतीक्षा में प्राची कपुर को अंचल कार्यालय कहहलगांव,मो.इरफान आलम को अंचल कार्यालय पीरपैंती से अंचल कार्यालय कहलगांव और ज्ञानचन्द्र कुमार को अंचल कार्यालय पीरपैंती से अंचल कार्यालय सन्हौला स्थानांतरित किया गया है।

लिपिक इन्दु देवी को अंचल कार्यालय बिहपुर से प्रखंड कार्यालय नाथनगर,देवेन्द्र मंडल को अंचल कार्यालय गोपालपुर से अनुमंडल कार्यालय नवगछिया,चन्द्रदेव सिंह को अंचल कार्यालय गोराडीह से प्रखंड कार्यालय बिहपुर,सुभाष चन्द्र दास को अंचल कार्यालय गोराडीह से प्रखंड कार्यालय पीरपैंती,रवि प्रकाश शाही को अंचल कार्यालय खरीक से प्रखंड कार्यालय नारायणपुर,सदाशिव दत्ता को अंचल कार्यालय खरीक से जिला सामान्य शाखा,मनोज कुमार रजक को अंचल कार्यालय नारायणपुर से प्रखंड कार्यालय बिहपुर,शैलेश कुमार को अंचल कार्यालय रंगरा चौक से प्रखंड कार्यालय पीरपैंती,मो.इजराइल को प्रखंड कार्यालय सबौर से अंचल कार्यालय गोराडीह, अविनाश कुमार को अंचल कार्यालय इस्माईलपुर से अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर,पदस्थापन की प्रतीक्षा में मृणाल किशोर को अंचल कार्यालय खरीक, अभय कुमार सिन्हा को प्रखंड कार्यालय नाथनगर से अंचल कार्यालय शाहकुण्ड, पूनम कुमारी को प्रखंड कार्यालय नाथनगर से जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग,पदस्थापन की प्रतीक्षा में योगेश कुमार को अंचल कार्यालय पीरपैंती,गोपाल ठाकुर को प्रखंड कार्यालय बिहपुर से प्रखंड कार्यालय सबौर,विश्व दीपक कुमार को प्रखंड कार्यालय गोपालपुर से अनुमंडल कार्यालय नवगछिया,विष्णु कुमार को प्रखंड कार्यालय गोपालपुर से प्रखंड कार्यालय गोराडीह,अभय पंडित को प्रखंड कार्यालय गोपालपुर से जिला विधि शाखा,गालु टुड्डू को प्रखंड कार्यालय गोराडीह से प्रखंड कार्यालय गोपालपुर और विधान चन्द्र झा को प्रखंड कार्यालय इस्माईलपुर से अनुमंडल कार्यालय नवगछिया स्थानांतरित किया गया है।

लिपिक सुरज कुमार शुक्ला को प्रखंड कार्यालय इस्माईलपुर से जिला राजस्व शाखा,प्रियरंजन सिंह को प्रखंड कार्यालय नारायणपुर से अंचल कार्यालय खरीक,पदस्थापन की प्रतीक्षा में संजीव कुमार यादव को अनुमंडल कार्यालय सदर भागलपुर (बीपीएसएम कोषांग में प्रतिनियुक्ति) ,नीलम कुमारी सिन्हा को अंचल कार्यालय सन्हौला से प्रखंड कार्यालय कहलगांव,मनोज कुमार चौधरी को प्रखंड कार्यालय कहलगांव से अंचल कार्यालय जगदीशपुर,दिलीप कुमार को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया से अंचल कार्यालय जगदीशपुर,प्रिया जयल को जिला विकास शाखा से जिला विधि शाखा,जफर आलम को जिला विधि शाखा से जिला विकास शाखा,कौशर जमील को अंचल कार्यालय सुल्तानगंज से प्रखंड कार्यालय सुल्तानगंज, पदस्थापन की प्रतीक्षा में अमर कुमार को प्रखंड कार्यालय गोपालपुर,राजीव नयन चौधरी को जिला स्थापना शाखा से जिला पंचायत कार्यालय,रंजन कुमार झा को जिला राजस्व शाखा से जिला आपूर्ति शाखा,मिथिलेश कुमार झा को जिला विकास शाखा से अंचल कार्यालय पीरपैंती,चंदन कुमार को अंचल कार्यालय कहलगांव से जिला विकास शाखा (जिला नजारत शाखा में प्रतिनियुक्ति),अशोक कुमार झा को जिला सामान्य शाखा से जिला निर्वाचन शाखा और उदय कुमार को अनुमंडल कुमार सदर भागलपुर से जिला पंचायत शाखा में स्थानांतरित किया गया है।
