भागलपुर : जदयू जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप के प्रबंधक से 16.20 लाख रुपये की लूट

भागलपुर / पटना

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना अंतर्गत मजरोही गांव के समीप स्थित जदयू के जिलाध्यक्ष के पेट्रोल पंप के प्रबंधक से बदमाशों ने सोमवार को हथियार के बल पर 16 लाख 20 हजार रुपये लूट लिए.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कहलगांव अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि उक्त पेट्रोल पंप के प्रबंधक विकास कुमार सिंह 16 लाख 20 हजार रुपये लेकर एक स्थानीय बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे. तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उनसे उक्त राशि भरा बैग छीन लिया और फरार हो गये.

अहमद ने बताया कि पेट्रोल पंप भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष विभूति गोश्वामी का है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान भी चला रही है.