इशाकचक थाना क्षेत्र के लोदीपुर रोड स्थित छत्रपति तालाब के पास शुक्रवार दोपहर 10वीं कक्षा के छात्र विवेक राज उर्फ विवेक सिन्हा (15 वर्ष) ने मोबाइल के लिए गले में फंसरी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवेक के पिता विजय प्रसाद सिन्हा और मां सुधा देवी बांका जिले के चांदन स्थित पैतृक घर देवास गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देर शाम मां सुधा सिन्हा ने कहा कि 10 दिन से वह मोबाइल की मांग कर रहा था। नहीं देने पर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे विवेक बगल में रहने वाली फुआ के घर जिउतिया का प्रसाद खाने गया था। वहां से लौटने के बाद कमरा बंद कर लिया। शाम करीब चार बजे उसके दोस्त बाहर से आवाज लगा रहे थे लेकिन अंदर से कुछ आवाज नहीं आने पर दीवार फांदकर अंदर गए।

फंदे से शव लटकता देख चिल्लाकर भाग खड़े हुए। आसपास के लोग भी अंदर गए। घटना की सूचना इशाकचक थाने को दी गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संजय कुमार सुद्धांशु पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास रहने वाले परिवार ओर रिश्तेदारों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि घटना के बारे में परिवार के लोग अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं।
शव को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की यूडी रिपोर्ट दर्ज की गई है। करीब सात महीने से विवेक घर में अकेले रहता था। बगल में चाचा अजय सिन्हा भी परिवार के साथ रहते हैं। विवेक पिता कैंसर पीड़ित हैं। घर में रहकर इलाज करा रहे हैं।
