नवगछिया : नवगछिया की सेवार्थ सामाजिक संस्था सेवार्थ रोटी बैंक नामक कार्यक्रम के तहत दूसरे सप्ताह भी देर शाम स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमंदों को मुफ्त में शुद्ध भोजन चावल, दाल और सब्जी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी प्रवीण कुमार भगत एवं वार्ड पार्षद समाजसेवी अजय कुमार उर्फ़ प्रमोद यादव ने भोजन कराकर किया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेवार्थ के अध्यक्ष डा संदीप गुप्ता और संयोजक सह उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम में गरीबों और जरूरतमंदों को नियमित भोजन कराने की योजना है.

पहले साप्ताहिक प्रत्येक शनिवार को सेवार्थ रोटी बैंक कार्यक्रम का आयोजन होगा. फिर इसे क्रमशः नियमित किया जायेगा. समाजसेवी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रवीण कुमार भगत एवं अजय कुमार प्रमोद ने आयोजनकर्ताओं के भावना की सराहना की. दोनों ने मिले जुले शब्दों में एक ही बात कही कि इस तरह का आयोजन ही समाज की सच्ची सेवा है.

