भागलपुर : छात्रा ने कोर्ट को बताया ब्लैकमेल करता था जेपी उजाला, छात्रा पर जुलूस में शामिल छात्र कर रहे थे भद्दे कमेंट

भागलपुर / पटना

भागलपुर : इंटर की छात्रा का महिला थाने की पुलिस ने कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया। जिसमें छात्रा ने प्राथमिकी में आरोपित शिक्षक ज्योति प्रकाश उजाला उर्फ जेपी उजाला पर लगाए आरोप को सही बताया है। इसके अलावा उसने अपने बयान में जेपी पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि जेपी उजाला उसके दोस्त वीर और प्रेम को गुंडा बोलने का भी दबाव बनाता था। ऐसा नहीं करने पर जेपी ने धमकी दी थी। कि वह उसके और वीर के बारे में उसके पिता को बता देंगे कि दोनों का चक्कर चल रहा। वे भाग कर शादी करने वाले हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरोपित शिक्षक के समर्थन में सड़कों पर उतरे कोचिंग छात्र

वहीं आरोपित शिक्षक के समर्थन में सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को कोतवाली थाने को घेर लिया। करीब 45 मिनट तक उन लोगों ने थाने को घेरे रखा। छात्र, शिक्षक के समर्थन में नारा लगा रहा थे। इसकी जानकारी होते ही सिटी डीएसपी राजवंश सिंह थाने पहुंचे और छात्रों से वार्ता की। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि वर्ल्ड ऑफ फिजिक्स के संचालक पर जेपी उजाला पर वहीं की एक छात्रा ने होटल विनीत ले जाकर छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। जुलूस में शामिल छात्रों की मांग थी कि पुलिस उसके शिक्षक को गिरफ्तार नहीं करे।

पीडि़त छात्रा पर जुलूस में शामिल छात्र कर रहे थे भद्दे कमेंट

छात्रों का हुजूम सराय स्थित कोचिंग से हाथ में तख्तियां लेकर लालबाग, सराय, मंदरोजा चौक, कोतवाली चौक होते हुए थाने पहुंचे। वे लोग काफी आक्रोशित थे। वे लोग एफआइआर वापस लेने और जेपी उजाला पर कार्रवाई नहीं करने का पुलिस पर दबाव बनाना चाह रहे थे। छात्राओं का कहना था कि जेपी सर ऐसा कर ही नहीं सकते। वहीं भीड़ में शामिल लड़के पीडि़त छात्रा पर भद्दे कमेंट कर रहे थे। उन लोगों का कहना था कि उसके शिक्षक निर्दोष हैं और उसके सुबूत उन लोगों को पास हैं। उन्होंने कहा कि आगे कई परीक्षाएं हैं। कोचिंग बंद होने से पढ़ाई थी प्रभावित हो रही है। इस बात पर सिटी डीएसपी ने शनिवार को बयान के लिए छात्रों को अपने कार्यालय बुलाया है। साथ में सुबूत भी लाने को कहा है।

छात्रों का हुजूम देख भारी संख्या में बुलाया गया फोर्स

आक्रोशित छात्रों को देख मौके पर जोगसर, इशाकचक, तातारपुर, विश्वविद्यालय, मोजाहिदपुर समेत सीआइएटी और दंगा नियंत्रण पुलिस को बुलाया गया। लेकिन तब तक डीएसपी के साथ छात्रों की वार्ता हो गई। भारी संख्या में पुलिस को देख छात्रों का हौसला जवाब दे गया और वे दूसरे दिन आने की बात कह वापस हो लिए। सभी के हाथों में शिक्षक के समर्थन में लिखी तख्तियां थी।