भागलपुर के यात्रीगण धयान दे.. वनांचल एक्सप्रेस एक जुलाई से इस मार्ग से धनबाद होकर चलेगी

भागलपुर / पटना

वनांचल एक्सप्रेस एक जुलाई से पूर्व निर्धारित मार्ग यानी धनबाद होकर चलेगी। रविवार को भागलपुर से रवाना होने वाली वनांचल एक्सप्रेस भाया धनबाद रांची पहुंचेगी। वहीं जो ट्रेन रांची से भागलपुर के लिए रवाना होगी, वह भी धनबाद होकर ही आएगी। 14 जून 2017 से यह ट्रेन धनबाद होकर नहीं, बल्कि आसनसोल से ही रूट बदलकर चल रही थी। .

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद-चन्द्रपुरा रूट जून 2017 में बंद कर दी गई थी। इस वजह से न केवल वनांचल, बल्कि कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गई थीं या फिर रूट बदलकर चल रही थीं। इसी वजह से भागलपुर-रांची एक्सप्रेस की सेवा भी लगभग पौने दो साल तक बंद रही। हालांकि भागलपुर- रांची एक्सप्रेस की सेवा इसी साल तीन मार्च से शुरू कर दी गई है। वनांचल एक्सप्रेस को भी धनबाद होकर चलाने की घोषणा की गई थी, लेकिन तिथि की घोषणा नहीं की गई थी। अब जब एक जुलाई से नई समय सारिणी जारी की गई है तो चन्द्रपुरा रूट की सभी ट्रेनों की सेवा पुन: बहाल कर दी गई है। इसमें वनांचल एक्सप्रेस भी शामिल है। बहरहाल, अब भागलपुर ही नहीं, बल्कि साहिबगंज और पाकुड़ के यात्री भी इस ट्रेन से धनबाद जा सकेंगे। .

रूट बदल रहा पर यात्रियों को बता भी नहीं रहे अफसर: डिवीजन के ग्रेड ए-1 स्टेशन भागलपुर से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों में से एक वनांचल एक्सप्रेस का रूट बदल रहा, लेकिन डिवीजन के स्तर से इसकी घोषणा भी नहीं की गई। डीआरएम, एडीआरएम, सीनियर डीसीएम सहित किसी अधिकारी के स्तर से न तो प्रेस रीलिज जारी किया गया और न ही स्टेशन के पूछताछ केन्द्र से इसकी उद्घोषणा करायी जा रही है। .

एक दिन पहले पूर्व रेलवे जोन के सीपीआरओ ऑफिस एक पीआरओ ने एक जुलाई से हो रहे बदलाव के बारे में जो सूचना दी उसमें भी वनांचल एक्सप्रेस का जिक्र नहीं है। जबकि पूर्व मध्य रेलवे ने तीन दिन पहले एक जुलाई से होने वाले तमाम बदलावों को सूचीबद्ध कर इसका प्रचार-प्रसार किया। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और ट्विटर पर भी इसकी सूचना दी गई। भागलपुर के व्यावसायी मनोज महराणा कहते हैं कि भागलपुर व भागलपुर से खुलने वाली ट्रेनें डिवीजन के स्तर से उपेक्षित रहती हैं। सूचनाएं भी नहीं दी जाती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रिजवान खान ने बताया कि भागलपुर से बड़ी संख्या में लोग धनबाद आते जाते हैं। जानकारी देनी चाहिए। .