भागलपुर के छात्र ने किया कमाल हुआ चयन राष्ट्रीय स्तर पर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में…

भागलपुर / पटना

भागलपुर इंजीनि¨यरग कॉलेज में अध्ययनरत फाइनल ईयर मैकेनिकल के छात्र सुधांशु कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर पर भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में हुआ है। सुधांशु ने देशभर के ढाई लाख प्रतिभागियों में कुल चयनित 55 वैज्ञानिकों में अपना नाम दर्ज कराने में सफलता पाई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बचपन से मेधावी रहे सुधांशु को इंजीनियरिंग में आने की प्रेरणा इंटर में शिक्षक रहे रंजन बोस से मिली थी। इन्होंने 2015 में इंटर की परीक्षा सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल रामगढ़ झारखंड से 92 फीसद अंकों के साथ किया था। इसके बाद पहले की चांस में इंजीनियरिंग की प्रतियोगिता परीक्षा में बाजी मारी थी और चार वर्षीय डिग्री कोर्स में भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल बांच में दाखिला लिया था। अभी हाल में भी सुधांशु ने फाइनल ईयर की परीक्षा दी है। अभी रिजल्ट भी प्रकाशित नहीं हुआ है।

एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि आगे परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में नए शोध के साथ देश की सेवा की तमन्ना है।

बता दें कि सुधांशु मूल रूप से समस्तीपुर जिला के नंदनी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सर्वेश कुमार भारद्वाज कृषक एवं माता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षक प्रो. उदय, प्रो. रौशन एवं आइआइटी गोहाटी से पीएचडी कर रहे सीनियर सुभाष प्रताप की दी है।

इधर वैज्ञानिक के पद पर चयन से कॉलेज में खुशी का माहौल। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. फखरुद्दीन अंसारी सहित विभाग के अध्यक्ष संगीता कुमारी ने सुधांशु को बधाई दी है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्रओं को भी सुधांशु से प्रेरणा लेने की बात कही है।