भागलपुर के अपहृत छात्र शुभम का शव बरामद: दोस्तों ने की हत्या, फिर शव को जलाने का किया प्रयास

भागलपुर / पटना

भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के मकंदपुर गांव के निवासी वरदान राय के अपहृत पुत्र शुभम की शव शनिवार की देर शाम पुलिस ने इंग्लिश चिचरौन के बहियार से शव बरामद किया है। शव मिलने की सूचना पर एसएसपी बाबू राम समेत दर्जनों थाना की पुलिस देर रात तक अकबरनगर थाना में कैंप करती रही है। शुभम की हत्या उसके दोस्तों ने किया है। पहले शुभम की हत्या की फिर बहियार में जलाने की कोशिश की गई है। मृतक शुभम का शव अर्ध जला हुआ मिला है, जिससे पहचान में काफी समस्या हुई। घटना स्थल से पुलिस ने कई साक्ष्य बरामद किए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

28 मार्च से लापता था शुभम

शुभम 28 मार्च की दोपहर से ही लापता हो गया था, जिसको लेकर परिजनों ने देर रात अकबरनगर थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अकबरनगर थाना पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था, लेकिन एक आरोपी शाहिद राजा थाना से भागने में सफल रहा। जिसपर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए अकबरनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और एक चौकीदार को निलंबित कर दिया है।

परिजनों ने बताया कि 28 मार्च को शुभम के दोस्त गांधिनिकुंज गांव के निवासी गुंजन राय के पुत्र राजकुमार राय ने प्रेक्टिकल कॉपी खरीदने के लिए बुलाया था। इसके बाद से शुभम ओर उसके दोस्त का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। परिजनों ने 28 मार्च को ही देर शाम थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने शुभम के दो दोस्त रोहित कुमार और अशोक यादव को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ और निशानदेही पर शव बरामद की गई।

एसएसपी मामले को लेकर मीडिया को जवाब देने से बचते नजर आए। घटना को लेकर एसएसपी बाबूराम ओर विधि व्यवस्था डीएसपी समेत जिले के कई थाना की पुलिस अकबरनगर में देर रात तक कैप्म करती रही। एसएसपी ने कहा कि दो दोस्तों की गिरफ्तार किया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अकबरनगर थाना और मृतक के गांव में सुरक्षा बढ़ा दिया गया है।