भागलपुर की बेटी संचिता बासु की फिल्म अब हिंदी में भी रिलीज, इस तारिख को रिलीज

भागलपुर / पटना

बिहार के भागलपुर की टिक टॉक वायरल गर्ल संचिता बसु को पहली फिल्म ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ तेलुगु के बाद अब हिंदी में भी रिलीज होने वाली है। अब संचिता की सुपर हिट फिल्म का मजा लोग हिंदी में भी ले पाएंगे। संचिता की ये फिल्म बीते 2 सितंबर को साउथ के सिनेमाघर में तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। खास के बिहार के लोगो में इस फिल्म को देखने के लिए काफी जिज्ञासा थी। लोग इस फिल्म को हिंदी में देखना चाहते थे। जिसके बाद इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफार्म पर 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

टिक टॉक पर हुई थी वायरल

संचिता बिहार में के अलावा पूरे देश भर में टिक टॉक पर विडियो बना कर खूब वायरल हुई थीं। जिसके बाद उन्हें साउथ की फिल्म में काम करने का मौका मिला था। संचिता बसु को जड़ा सी भी तेलुगु नही आती थी। बावजूद उसने तेलुगु फिल्म में बेहतरीन काम किया। इस फिल्म के लिए साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी ने भी एक प्रोग्राम में बीच मंच से संचिता की तारीफ की थी।

अगली फिल्म तमिल में आ रही है

संचिता ने फिल्म रिलीज होने के दौरान ही बताया था कि भागलपुर जैसे छोटे शहर से फिल्मी पर्दे पर जाना उनके लिए एक बड़े सपने जैसा था। लेकिन उनके मेहनत के दाम पर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। संचिता ने इस पूरी बातों का श्रेय अपने शहरवासियों को दिया था। उन्होंने बताया कि भागलपुर के लोगों ने मुझे बहुत आशीर्वाद दिया, जिसके बदौलत मैंने इस मुकाम को हासिल किया है। पिछली फिल्म के रिलीज होने के साथ ही संचिता ने बताया था कि उनकी अगली फिल्म तमिल में आ रही है