भागलपुर : एक नवम्बर से धान की खरीद शुरू.. जमीन का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करेंगे

भागलपुर / पटना

भागलपुर : एक नवम्बर से धान की खरीद शुरू होनी है। इसको देखते हुए सहकारिता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। धान बेचने के इच्छुक किसानों को निबंधन कराने के लिए जानकारी दी जा रही है। निबंधन के समय ही किसानों को जमीन का पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पिछले साल 60 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य जिले को मिला है। इस बार लक्ष्य तो अभी तक नहीं मिला है। पैक्स और व्यापार मंडल द्वारा 50 हजार 828 टन धान की खरीद 9945 किसानों से किया गया था। माना जा रहा है कि पिछले साल से इस बार अधिक लक्ष्य मिलेगा। इस बार साधारण धान सा न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रुपये और ए ग्रेड धान का 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सहकारिता विभाग ने धान खरीद की तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।

जिला सहकारिता पदाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी (धान अधिप्राप्त) को पत्र भेजकर कहा है कि धान की खरीद एक नवम्बर से 31 जनवरी तक होनी है। कहा गया है कि कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को भूमि से संबंधित अभिलेखों को कृषि विभाग के पोर्टल पर अपलोड करना है। प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को एक नवम्बर के पहले अपलोड करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया है।