जिला के चार टॉपरों में दो मारवाड़ी कॉलेज से और दो एसएम कॉलेज से -Naugachia News

भागलपुर / पटना

कॉमर्स विषय में जिला के चार टॉपरों में दो मारवाड़ी कॉलेज से और दो एसएम कॉलेज से हैं। जिला टॉपर मारवाड़ी कॉलेज का मो. परवेज आलम बना। उसे 420 नंबर मिले हैं। जिले में सेकेंड और थर्ड स्थान पर एसएम की छात्राएं रहीं। 409 नंबर लाकर मानसी मंडल दूसरे और 401 अंक लाने वाली जया रॉय तीसरे स्थान पर रहीं। मारवाड़ी कॉलेज के अमन प्रकाश 398 अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। एसएम की प्राचार्या ने अपने यहां की टॉपर्स को बधाई दी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्ट्स के चार टॉपरों में तीन छात्राएं

जिले में आर्ट्स की पढ़ाई में छात्राओं ने बाजी मारी है। चार टॉपरों में तीन छात्राएं हैं। बालिका उच्च विद्यालय, सबौर की बुलबुल कुमारी टॉपर बनी। इसे 403 अंक मिले हैं। एसएम कॉलेज की अपर्णा सिंह 395 अंक प्राप्त कर दूसरी जिला टॉपर बनी। तीसरी टॉपर अपर्णा कुमारी भी एसएम कॉलेज की है। उसे 392 अंक मिले हैं। टीएनबी का विवेक कुमार सोनू 389 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान पाया।