बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को भी जमकर हंगामा हुआ हर एक लड़के ने फांसी लगा ली तथा अन्य दोनों अपने हाथ की नस काट ली है। हलाकि किसी लड़के की मौत नहीं हुई है और इनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। शनिवार सुबह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधान सचिव कॉलेज पहुंची और प्राचार्य सहित शिक्षकों के साथ बातचीत की। बाहर निकली तो बड़ी संख्या में वहां छात्र खड़े थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने छात्रों को वहां से जाने को कहा और चली गई। DM ने भी उन्हें कहा कि दोपहर तक छात्रावास खाली कर दें और एक लड़का यहां नजर नहीं आना चाहिए। इसके बाद वह निकल गए। उधर छात्र भी छात्रावास लौट गए। इसी दौरान एक छात्र ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली।


हमने छात्रों ने देखा तो दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और मोटरसाइकिल पर मायागंज अस्पताल लेकर भागे। इसके थोड़ी देर बाद डीएम और एसएसपी कॉलेज पहुंचे। इसे देख वही इकट्ठे छात्रों ने ताली बजाना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया और लड़के हॉस्टल की ओर भागे। थोड़ी देर बाद एसडीओ 4:00 से लेकर छात्रावास पहुंचे और छात्रावास खाली कराने लगे। इस दौरान एसपी और डीएम ने कॉलेज में कैंप किया हुए है।
