भागलपुर| मोतिहारी के तुरकोलिया में 24-25 अगस्त तक चली बिहार स्टेट तलवारबाजी प्रतियोगिता व 11वीं सब-जूनियर प्रतियोगिता में भागलपुर को 11 पदक मिले। प्रतियोगिता में भागलपुर के खिलाड़ियों को विभिन्न इवेंट में दो गोल्ड, दो सिल्वर, चार ब्राॅन्ज और दो सहभागिता पदक प्राप्त हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पदक लेकर रविवार को तमाम खिलाड़ी भागलपुर लौटेंगे। जिला तलवारबाजी संघ के संरक्षक सय्यद शाह हसन मानी, सचिव राजेश कुमार साह, अध्यक्ष डॉ. तपन कुमार घोष, उपाध्यक्ष डॉ. पवन पोद्दार, एनके सिंह, डॉ. सदानन्द झा, राजेश नंदन, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।


सब जूनियर बालिका वर्ग में फ्वाइल में अमृता को रजत, अंतरा को कांस्य व इप्पी में अक्षिता आर्या को कांस्य पदक मिला। बालक वर्ग में आदित्य को फ्वाइल में सहभागिता, अमन को इप्पी में सहभागिता और अमित को सेबर में कांस्य पदक मिला।
