भागलपुर आसपास : बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता सामूहिक रूप से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा की धमकी

भागलपुर / पटना

शाहनवाज हुसैन के टिकट पर 22 मार्च तक यदि भाजपा केंद्रीय कमेटी कोई फैसला नहीं करती है तो 23 मार्च को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष सहित बूथ लेवल तक के कार्यकर्ता सामूहिक रूप से पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। यह निर्णय मंगलवार को गांगुली पार्क में नगर भाजपा अध्यक्ष रामकुमार पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भागलपुर सीट जदयू के कोटे में जाने से जनता में मायूसी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेताओं ने कहा कि जदयू का भागलपुर सीट पर कोई भी आधार नहीं बनता है। जदयू को चाहिए कि वह भागलपुर सीट को पुन: भाजपा को लौटा दें। सन्हौला की महिला मोर्चा अध्यक्ष माला सिन्हा ने कहा कि शाहनवाज हुसैन को टिकट नहीं मिलने से हम मर्माहत हैं।

बैठक में सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के फैसले पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति जताई। मौके पर शिव बालक तिवारी, माला सिन्हा, नीतू चौबे, सुरेन्द्र कुमार, मो. नवाब, मोती आलम, मो. ताहिर, सुशांत, कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल शर्मा, मनोज चौधरी, राजकुमार चौधरी, पंकज दुबे, आनंद सिंह, दीपक आनंद, दिनेश मंडल, कन्हाई साह सहित पीरपैंती और कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।