वायुमंडल में व्याप्त आर्द्रता (नमी) की कमी व दिन में हुई अच्छी धूप के कारण दिन-रात के तापमान में बीते 24 घंटे में साढ़े तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार के अनुसार, शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की उम्मीद है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोहरा-धुंध के बजाय अब ओस पड़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आसमान साफ रहने के कारण धूप की चमक और बढ़ेगी। दिन के बाद रात का तापमान सामान्य होने की ओर है। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस व रात के तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 87 प्रतिशत रही तो शाम साढ़े पांच बजे तक घटकर 75 प्रतिशत पर आ गयी। जबकि दिनभर 3.2 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिणी हवा बही।
