भागलपुर: अचानक हुआ धमाका और उड़ गए दो के हाथ, गिरफ्तार युवकों ने खोले घटना के राज

भागलपुर / पटना

भागलपुर: बम बनाते समय अचानक धमाका हुआ और अफरा-तफरी मच गई। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोहल्ले में गुरुवार को हुई इस घटना पूरा इलाका दहल गया। घटना में दो युवकों के हाथ उड़ गए, जबकि अन्‍य भी जख्मी हो गए। बुरी तरह घायल दो को छोड़ अन्‍य चार फरार हो गए। इस बीच पुलिस ने घटना में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष दो की खोज जारी है। यह जानकारी एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बुरी तरह घायल दो आरोपी अस्‍पताल में भर्ती

एसपी ने बताया कि विस्फोट होते ही बुरी तरह घायल मोनू सिंह उर्फ राजा और अमरजीत को पुलिस ने इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के हाथ उड़ गए हैं। वहां से अन्य चार आरोपी युवक भागने में सफल रहे। भागने वाले अजय कुमार पाल को भी बम के छींटे लगे।

फरार चार अारोपियों में से दो गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अजय और रुपलेश को गिरफ्तार कर लिया। उन्‍होंने घटना की पूरी कहानी पुलिस को बताई। पुलिस अब घटना में शामिल दो अन्‍य अारोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस खंगाल रही आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। अस्पताल में अमरजीत और मोनू का पुलिस अभिरक्षा में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों को इलाज के बाद जेल भेजा जाएगा। मोनू पूर्व में भी बम बनाने के मामले का आरोपित रहा है।