काेराेना से बिहार में सातवीं माैत हुई है। बुधवार सुबह एनएमसीएच में भर्ती काेराेना संक्रमित 56 वर्षीया महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, भागलपुर जिले में बुधवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें नाथनगर का युवक (18 वर्ष), इस्माइलपुर प्रखंड का युवक (20 वर्ष), नारायणपुर प्रखंड का युवक (48 वर्ष), वृद्ध (60 वर्ष), नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का काउंसलर (50 वर्ष) अाैर एक हेल्थ कर्मचारी (24 वर्ष) शामिल है। चार लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है। ये लोग मध्य प्रदेश अाैर उत्तर प्रदेश से हाल ही में यहां आए थे, जबकि दाे की काेई हिस्ट्री नहीं है, वे क्वारेंटाइन सेंटर में सैंपलिंग के कार्य में फाॅर्म भरने से लेकर एंट्री करने का कार्य करते थे। इन सभी का सैंपल 11 मई काे जांच के लिए अारएमअारअाई पटना भेजा गया था। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पिछले चार दिनाें से रोज यहां काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिल रहे हैं। उधर, बांका में भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें तीन धोरैया प्रखंड के और एक रजौन का रहने वाला है। इसके अलावा खगड़िया जिले में भी 3 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ये तीनों सदर प्रखंड के रहने वाले हैं। दो युवक हाल ही में महाराष्ट्र से जबकि एक युवक दिल्ली से यहां आया था। तीनों का सैंपल 11 मई को जांच के लिए पटना भेजा गया था। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। उधर, सुपौल जिले में भी 3 कोरोना पॉजिटिव मिले। ये सभी हाल ही में महाराष्ट्र से यहां आए थे। यहां अब तक 7 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा मुंगेर में 6 नए मरीज मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 122 हो गई है। इसके अलावा लखीसराय

बिहार में अब तक 953 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
पटना| काेराेना वायरस काे लेकर पटना के लिए बुधवार काे दुखद खबर है। अालमगंज की रहने वाली 56 साल की अाशा देवी की एनएमसीएच में माैत हाे गर्ई। उसे 8 मई काे एनएमसीएच में भर्ती किया गया था। इनका काेई ट्रेवल हिस्ट्री का पता नहां चला है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने टि्वट कर बताया कि अालमगंल की जिस महिला की माैत की वजह काॅर्डियाे पल्मूनरी अरेस्ट है। उसे जाैंडिस, गाॅल ब्लाडर के साथ ही उसका मल्टी अार्गन फेल्याेर था। वह कैंसर से पीड़ित थी। वहीं राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को कुल 74 पॉजिटिव मिले। इनमें 50 से अिधक प्रवासी मजदूर हैं।
इस तरह प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 953 पर पहुंच गई है। बुधवार को पटना व नवादा के 9- 9, भोजपुर के 7, बेगूसराय व सीवान के 4-4, बक्सर, रोहतास,बेगूसराय, और मुजफ्फरपुर के 3-3, गोपालगंज के 2, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण,मधुबनी और कैमूर के एक-एक मरीज हैं। इधर, अालमगंज की महिला की माैत के साथ ही पटना जिले में काेराेना से दूसरे मरीज की माैत हाे गई। इससे पहले 10 मई काे बेलछी के बद्री राम की एनएमसीएच में माैत हाे गई थी। वहीं बिहार में अब तक काेराेना से सात लाेगाें की जान गई। बिहार में कोरोना से पहली मौत 21 मार्च काे एम्स में मुंगेर के माे. सैफ की हुई थी।
