नवगछिया : खेलने के दौरान हुआ विवाद, दो पक्षों के बीच मारपीट, 10 घायल -Naugachia News

Crime Reoprts

पकरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान वहां से गुजर रहा एक युवक खेल रहे युवक के शरीर से सट गया। इसको लेकर मंगलवार को विवाद हुआ था। फिर बुधवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में एक पक्ष के मो. अलाउद्दीन, मो. तबरेज, मो. मोजिम, मो. गुलजार, मो. जुबैर और दूसरे पक्ष के वीरेंद्र चौधरी, राकेश कुशवाहा, कन्हैया चौधरी, अमन चौधरी, राजा चौधरी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। इधर, सूचना पर नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। स्थिति को देख उन्होंने वरीय पदाधिकारी को इससे अवगत कराया। इसके बाद कदवा, परबत्ता, गोपालपुर, इस्माइलपुर, रंगरा, नदी थाना व खरीक थाने की पुलिस के साथ बीएमपी जवान भी मौके पर पहुंचे।

कुछ देर बाद एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती भी गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने कहा कि मंगलवार को विवाद होने पर पुलिस को किसी ने इसकी सूचना नहीं दी। इसी विवाद में बुधवार को दोनों पक्ष भिड़ गए। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस की नजर है। किसी भी परिस्थति में माहौल नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।