बिहार के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर महीने का तीसरा हफ्ते में अब धीरे-धीरे ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को पर्वतीय राज्यों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण पूर्वी सहित दक्षिण पश्चिम भारत में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बिहार समेत दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुवार को गया सबसे ठंडा रहा
बिहार के अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है और बढ़ रहा है। गुरुवार के दिन राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वही गया सबसे ठंडा शहर रहा जहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके बाद भागलपुर 8 डिग्री सेल्सियस, सीवान 9 डिग्री सेल्सियस, बांका में 9.1 डिग्री सेल्सियस, खगड़िया 10.1 डिग्री सेल्सियस, बेगूसराय 10.1 डिग्री सेल्सियस, कटिहार का 12.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 11.7 डिग्री सेल्सियस, अररिया का 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर और खगड़िया का तापमान ज्यादा रहा।

16 शहरों में ठंड बढ़ी
वहीं, राजधानी पटना समेत, गया, सबौर, शेखपुरा, अररिया,बेगूसराय, कटिहार, सीवाना, रोहतास, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, और पूर्णिया का पारा गिरा है।
कई इलाकों में छाया रहा हल्का कोहरा
इस साल प्रदेश में मानसून देर तक रहने के कारण सुबह में ठंड भी देर से शुरू हुई। वहीं राज्य में पछुआ हवा के कारण लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, कभी न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है तो कभी वह घटता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं गुरुवार के दिन गया और सबौर के कुछ इलाकों में कोहरे की चादर छाई रही। इसके अलावा राज्य के बाकी के हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिला।
