बिहार : जदयू के प्रदेश कार्यालय में कोरोना का विस्फोट.. मिनी लॉकडाउन से होगी शुरुवात

भागलपुर / पटना

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां दो गार्ड समेत पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मची है। कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। जदयू के मुख्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य ने मंगलवार को यहां बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्य प्रवेश द्वार को बंद करने के साथ ही आवश्यक कार्य से आने वाले लोगों को कोरोना की जांच के बाद ही कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। आर्य ने बताया कि पार्टी के चिकत्सिा प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यालय परिसर में ही कोरोना जांच की व्यवस्था की गई है। इससे पार्टी मुख्यालय में आने वाले लोगों की तत्काल जांच की जा रही है। कार्यालय में उपस्थित संबंधित सभी कर्मचारियों की भी करोना जांच कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में पिछले तीन से चार दिनों में कोरोना के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और उनके परिवार के 18 लोग एवं सहयोगी भी करोना संक्रमित पाए गए थे। इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शाम करोना को लेकर बैठक करने वाले हैं। इसमें इससे बचाव को लेकर समीक्षा की जाएगी। मिनी लॉकडाउन लगाने की भी आशंका जताई जा रही है।