बिहार चुनाव 2020: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा अखबार, प्रिंट मीडिया से बड़ी अहम भूमिका सोशल मीडिया

भागलपुर / पटना

केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कोरोना काल में बिहार में चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में सोशल मीडिया की उपयोगिता बढ़ी है। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा सकता है। इसमें आईटी सेल की भूमिका अहम होगी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा सोशल मीडिया की वर्चुअल कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छह करोड़ 21 लाख 30 हजार 594 मोबाइल धारक हैं। इनमें फोर जी कनेक्शन की संख्या तीन करोड़ 32 लाख 25 हजार है। फेसबुक प्रोफाइल की संख्या एक करोड़ 65 लाख है। वैश्विक महामारी कोरोना में सेशल मीडिया के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होने वाली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि अखबार, प्रिंट मीडिया से बड़ी भूमिका सोशल मीडिया की होने वाली है। इसलिए अनुशासन में रहकर सोशल मीडिया टीम इस दिशा में काम करे।

आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने कहा कि बिहार में 10 हजार आईटी चिह्नित कार्यकर्ता हैं। इन सभी को ग्रामीण क्षेत्र में 25 हजार व शहरी क्षेत्र में 75 हजार लोगों को जोड़ना है। 200 लोगों का वाट्सएप ग्रुप बनाएं, ताकि बिहार में ढाई करोड़ लोगों को जोड़ा जा सके। सभी विस क्षेत्रों में 25 हजार से एक लाख लोगों को वाट्सएप से जोड़ा जाए। सप्ताह में 20-25 लोगों की बैठक व कमल एप को डाउनलोड कराएं।