बिहार: गुजरात की कंपनी आईटीआई पास युवकों को नौकरी देगी, तीन नवम्बर को जॉब कैम्प

भागलपुर / पटना

गुजरात की कंपनी आईटीआई पास युवकों को नौकरी देगी। एलएम विंड पावर ब्लेड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तीन नवम्बर को जॉब कैम्प लगाया जा रहा है। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दीघा में लगने वाले इस कैम्प में ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रम संसाधन विभाग के अनुसार, जॉब कैम्प में आईटीआई पास कर चुके 250 लोगों को रोजगार मिलेगा। फीटर, टर्नर, वेल्डर, मेकेनिस्ट ट्रेड पास 250 आवेदकों का चयन होने पर कंपनी की ओर से पहले साल में 10 हजार, दूसरे साल 12 हजार भत्ता मिलेगा। जो आवेदक लगातार दो साल तक बेहतर काम करेंगे, उन्हें तीसरे साल सालाना 2 लाख 70 हजार के पैकेज पर रखा जाएगा। सुबह 10 बजे से लगने वाले इस जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण कराना होगा। आवेदक जिला नियोजनालय में ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। नि:शुल्क पंजीकरण दो नवम्बर को तीन बजे तक किया जा सकता है।

पंजीकरण वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी
आवेदकों को सुबह साढ़े 11 बजे तक जॉब कैम्प में आना होगा। शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, परिचय पत्र, पासपोर्ट साइज की तस्वीर व निबंधन संख्या भी जरूरी है। विभाग की सहायक निदेशक प्रियंका कुमारी ने कहा कि अगर किसी कारणवश कोई पंजीकरण नहीं करा पाए तो उन्हें भी जॉब कैम्प में शामिल होने दिया जा सकता है, पर पंजीकरण वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी।

यहां करना होगा पंजीकरण – www.ncs.gov.in

– आईटीआई पास को वरीयता, तीन को दीघा में लग रहा जॉब कैम्प .
– दो साल का होगा प्रशिक्षण, 250 को मिलेगा रोजगार