बिहार का 16वां जिला विश्वविद्यालय मुंगेर विश्वविद्यालय को यूजीसी से मान्यता

भागलपुर / पटना

राज्य में नवगठित मुंगेर विश्वविद्यालय को यूजीसी से मान्यता प्राप्त हो गई। इसके साथ ही यह बिहार का 16वां जिला विश्वविद्यालय के तौर पर स्थापित हो गया। विवि के अंतर्गत 17 अंगीभूत कॉलेज और 14 संबद्ध कॉलेज हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि मुंगेर विश्वविद्यालय के गठन को राज्य सरकार ने पिछले साल मंजूरी दी थी। इसे मार्च 2018 में अधिसूचित कर दिया गया। मुंगेर विवि के साथ पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और पूर्णिया विश्वविद्यालय की अधिसूचना भी जारी की गई। इसके बाद सभी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की गई थी।

गौरतलब है कि मुंगेर विश्वविद्यालय को इन तीनों नये विवि में सबसे पहले यूजीसी से मान्यता मिली है। यूजीसी ने मुंगेर विश्वविद्यालय को सिर्फ रेगुलर मोड में पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति दी है। यानी, अभी विवि को दूर शिक्षा माध्यम से पाठ्यक्रम संचालन का अधिकार नहीं है।