बिहार बोर्ड इंटरमीडियट के कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट की घोषणा की। कंपार्टमेंटल परीक्षा 13 और 20 जुलाई को आयोजित की गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस साल 1.5 लाख से अधिक छात्रों ने 12वीं के कंपार्टमेंटल परीक्षा में भाग लिया था। वहीं, इस साल 12, 07, 978 विद्यार्थी 12वीं के परीक्षा में शामिल हुए थे। इंटरमीडियट के कंपार्टमेंटल परीक्षा में 38.78 प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए हैं।

बता दें कि तीनों संकायों का रिजल्ट घोषित कर दिए गया है। कॉमर्स में 46.19 प्रतिशत, साइंस में 37.02 और कला में 44.04 प्रतिशत स्टूडेंट सफल हुए हैं।

स्टूडेंट बीएसईबी की वेबसाइट पर अपना देख सकते हैं। आनंद किशोर ने कहा कि छात्र अभी कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं। साथ ही कहा कि एक सप्ताह के अंदर ही मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया जाएगा।
