बिहपुर : बाबा ब्रजलेश्वरधाम के प्रांगण में स्थित श्रीश्री 108 मां रटंती काली वार्षिकोत्सव शुरू-Naugachia News

बिहपुर

बिहपुर प्रखंड के मड़वा गांव स्थित बाबा ब्रजलेश्वरधाम के प्रांगण में स्थित श्रीश्री 108 मां रटंती काली के 11 दिवसीय सातवां वार्षिकोत्सव शनिवार से शुरू हो गया। इससे पहले गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें इलाके की 501 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संयोजक वरुण कुमार चौधरी ने बताया कि ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 11 दिनों तक धर्म व अध्यात्म की गंगा बहेगी। पूजन, हवन, रुद्राभिषेक, महामंत्र जाप, चंडीपाठ आदि के कार्यक्रम होंगे। वार्षिकोत्सव का समापन चार फरवरी को होगा। तीन फरवरी को कुंवारी कन्याओं का पूजन होगा। इधर, वार्षिकोत्सव को लेकर मां रटंती काली के मंदिर को फूलों से सजाया गया है।