मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में अभाविप की कॉलेज सचिव आकांक्षा चौधरी के नेतृत्व में छात्राओं ने बंद छात्रावास को चालू कराने के लिए कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विरोध में नारे लगाये और कहा कि दूर-दूर से हमलोग पढ़ने आती हैं। आने-जाने में परेशानी होती है। बाहर रहना काफी महंगा है और सुरक्षित भी नहीं है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कॉलेज अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्मृति सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाली छात्राओं की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। फिर भी कॉलेज प्रशासन को इसकी चिंता नहीं है। हम डेढ़ वर्षों से हॉस्टल चालू करवाने की मांग कर रहे हैं। किंतु अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। छात्रसंघ अध्यक्ष लवली कुमारी, उपाध्यक्ष प्रतिभा झा एवं सचिव आकांक्षा चौधरी ने भी समस्याएं रखीं।

वहीं प्राचार्या ने कहा कि छात्राओं की मांग जायज है। विश्वविद्यालय को भी छात्राओं की समस्या के बारे में लिखा गया है। विवि के सीनेट सदस्य अजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि वे छात्राओं की मांग 27 जनवरी को होने वाली सिंडिकेट बैठक में भी रखेंगे। मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष कोमल राज, मुस्कान जास्मीन, निशा कुमारी, अंजलि भारती, अर्चना कुमारी, सोनाली, संध्या सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित थीं।
