आग से दो घर जले
नारायणपुर : प्रखंड के मौजमा गांव में आग लगने से मनोहर साह, सकलदेव साह का घर पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पुलिस दमकल गाड़ी लेकर बाद में पहुंची। सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि आग लगने से दो घर जले हैं। पीड़ितों को सरकारी सहायता दी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जयंती पर याद किए गए वीर महाराणा प्रताप
बिहपुर : बिहपुर थाना के समीप वीर महाराणा प्रताप की जयंती समारोह मनाई गई। इसका संयोजन रूद्र सेना संगठन के अध्यक्ष बिट्टू चौधरी व संचालन भाजयुमो को प्रखंड महामंत्री चंद्रकांत चौधरी ने किया। मौके पर कमल क्लब के अध्यक्ष सौतम कुमार चौधरी, शिक्षक ब्रजेष कुमार शर्मा,अमित कुमार शर्मा, अवधेश कुमार व भाजयुमो के मंडल मंत्री कल्याण झा आदि ने महाराणा प्रताप के जीवन को राष्ट्रप्रेम व स्वाधीनता के संघर्ष लिए सर्मपित बताया।

नवीन चौधरी, छात्र देव आदित्य सेन, पमपम कुमार, शुभम कुमार,विक्की कुमार,राहुल कुमार, गौतम कुमार व विशाल कुमार आदि ने जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अमरपुर में सवर्ण सेना के जिलाध्यक्ष सानू सनगही के संयोजन व औलियाबाद के सोनू कुमार चौधरी के संचालन में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।
142 गर्भवती महिलाओं की जांच
नारायणपुर : पीएचसी नारायणपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 142 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयों के साथ फल दिए गए। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजयेंद्र कुमार विद्यार्थी, डॉ बिनोद कुमार, डॉ संजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी थे।
