नवगछिया में बालू माफियाओं पर एक्शन आई पुलिस ने नवगछिया के दियारा इलाकों में बाले माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जेसीबी और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया। दियारा में अवैध बालू खनन का काम धड़ल्ले से चल रहा था। इसकी सूचना रविवार को नवगछिया एसडीओ यतेंद्र पाल को मिली तो एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोसी क्षेत्र में बालू माफियाओं की गतिविधि देखने निकल पड़े।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाबा विशु राउत पुल के बगल में पोगो सिंह के बासा से कुछ दूरी पर ट्रैक्टरों पर अवैध बालू खनन कर ढुलाई किया जा रहा था। जिसे देख एसडीम यतेंद्र पाल, एसडीपीओ दिलीप कुमार ने उन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। नदी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया एसडीओ, एसडीपीओ सहित खनन अवर निरीक्षक रियाजुल हक ने सभी ट्रैक्टरों को पकड़कर नदी थाना लाया।
जिसके बाद खनन अवर निरीक्षक के द्वारा 8 ट्रैक्टर चालकों और एक जेसीबी पर केस दर्ज किया गया है। इसमें इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर निवासी शिवम कुमार,नवगछिया श्रीपुर निवासी विपिन कुमार, मधेपुरा जिला के पुरैनी छबो बासा निवासी दिलीप कुमार, नवगछिया के मिल्की निवासी राजेश शर्मा, कदवा गोला टोला निवासी साहेब कुमार, कदवा बगरी टोला निवासी डिस्को कुमार, कदवा निवासी मुन्ना कुमार, कदवा प्रताप नगर निवासी अजय राय पर मामला दर्ज किया गया है।

बड़ी संख्या में बालू माफियाओं पर कार्रवाई करने के बाद नवगछिया में एक बार फिर बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। सभी जगह बालू माफियाओं की चर्चा चलती रही। नवगछिया एसडीओ जितेंद्र पाल ने कहा कि बालू माफियाओं पर लगातार नकेल कसा जाएगा और उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
