बर्निंग ट्रेन बनने से बची जम्मूतवी से भागलपुर के लिए लौट रही शौचालय में अचानक आग..

भागलपुर / पटना

जम्मूतवी से भागलपुर लौट रही साप्ताहिक अमरनाथ एक्सप्रेस के पेंट्री कार के बगल वाली बोगी के शौचालय में अचानक आग लग गई। घटना गुरुवार दोपहर 2:10 बजे की है, जब ट्रेन लखीसराय स्टेशन पर रुकी हुई थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, समय रहते आग बुझा लिया गया। प्लेटफॉर्म पर अन्य ट्रेन का इंतजार करते यात्रियों ने जब देखा तो पेंट्री कार के कर्मियों को बताया और खुद भी पानी लेकर बुझाने के लिए दौड़े। वहीं, पेंट्री कार के कर्मियों ने भी अग्निशामक यंत्र से आग को बुझाया। आरपीएफ ने इस घटना से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि इस रूट में ट्रेन में आरपीएफ का एस्कॉर्ट नहीं रहता, इसलिए जानकारी नहीं हो पाई। किऊल जब ट्रेन पहुंची, तो स्थिति सामान्य थी।

जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस (15098) का ठहराव बरौनी के बाद किऊल है, लेकिन सिग्नल नहीं मिलने के कारण ट्रेन लखीसराय रुक गई थी। इसी दौरान यात्रियों ने देखा कि बोगी के शौचालय से आग की लपटें निकल रही थी। बाहर धुआं भी हो रहा था।

आशंका जताई जा रही थी कि किसी यात्री ने शौचालय में धूम्रपान किया होगा, जिससे आग लगी होगी। वहीं, कुछ यात्री इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रहे थे। हालांकि शौचालय के अंदर भी ट्रेन का कुछ खास नुकसान नहीं हुआ। ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे लेट चल रही थी। किऊल में सुबह 07:10 की जगह ट्रेन दोपहर 02:18 बजे पहुंची