समस्तीपुर रेल मंडल के बनमनखी स्टेशन के एरिया से लाखों रुपए मूल्य का स्क्रैप गायब हो गया है। गायब स्क्रैप में दो पुराने रेल इंजन का फ्रेम भी शामिल है। इस वारदात को एक सीनियर इंजीनयर ने अपने एक हेल्पर और स्क्रैप माफिया से मिलकर अंजाम दिया है। लेकिन आरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर ने इस गोरखधंधे को उजागर कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूचना मिलते ही समस्तीपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गया है। जांच पूरी होने के बाद ही सही से पता चलेगा कि गायब स्क्रैप का मूल्य क्या है। इस मामले में आरपीएफ बनमनखी में नामजद इंजीनियर राजीव रंजन झा(SSE)समेत सात के खिलाफ कांड संख्या- 02/2021 दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्ट कमांडर बीपी मंडल मामले का अनुसंधान कर रहे हैं।
इस संबंध में डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी कर्मी के विरुद्ध कारवाई सुनिश्चित की जाएगी। बनमनखी स्टेशन पूर्णिया जिले में है। जो सहरसा कैरेज एंड बैगन के अधीन है। बनमनखी स्टेशन के स्टोर में करोड़ों रुपए मूल्य का स्क्रैप रखा था। सूत्रों की मानें तो स्क्रैप टेंडर किया गया।

इस टेंडर की आड़ में इंजीनियर राजीव रंजन झा ने हेल्पर सुशील कुमार यादव, कटर रामजनम राय के साथ मिलकर दो इंजन का फ्रेम काटकर गायब कर दिया और बाहर ले जाकर बेच दिया। इस कांड में ट्रक ड्राइवर संजीत कुमार, मनीष कुमार, एक हाइड्रा और पिकअप वैन के अज्ञात चालकों को भी अभियुक्त बनाया गया है।
