रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सजग है। नई व्यवस्था के तहत यदि आपको चलती ट्रेन कोई परेशानी है तो उसकी सूचना बोगी में तैनात टीटीई को दे सकते हैं। टीटीई सीधे यात्रियों की शिकायतों को रेलवे कंट्रोल रूम को भेज देगा। अगले स्टेशन तक ट्रेन पहुंचने पर आपकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टीटीई को क्लोज यूजर ग्रुप (सीयूजी) मोबाइल नंबर मुहैया कराया जायेगा
इसको लेकर रेलवे बोर्ड ने सभी रेल जोन को निर्देश दिया है कि अब टिकट चेकिंग में तैनात टीटीई को क्लोज यूजर ग्रुप (सीयूजी) मोबाइल नंबर मुहैया कराया जायेगा। टिकट चेकिंग में लगे टीटीई को

सीयूजी नंबर मिलने के बाद रनिंग ट्रेनों की समस्या ऑनस्पॉट सुलझायेंगे, अगर ऑनस्पॉट समस्या सुलझने वाली नहीं है, तो वे अगली स्टेशन के अधिकारियों को सूचना देंगे, ताकि यात्रियों की समस्या का तत्काल निदान किया जा सके।
बता दें कि रेल यात्रियों को स्टेशन से लेकर रनिंग ट्रेनों में खान-पान, सुरक्षा व साफ-सफाई से संबंधित शिकायतें है, तो रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग एसएमएस नंबर व ट्विटर एकाउंट जारी किया है। इसके बावजूद यात्रियों की समस्याओं का निदान निर्धारित समय पर नहीं किया जाता है।
दरअसल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने पिछले दिनों दौरा कर ट्रेनों में होने वाली परेशानियों का जायजा लिया था। उन्होंने पाया कि चलती ट्रेन में यात्रियों के सबसे नजदीक टिकट निरीक्षक होते हैं। यदि उन तक समस्या पहुंचे तो जल्द निदान हो सकता है। इसके बाद उन्होंने टीटीई को नई जिम्मेदारी सौंप दी।
