साइबर अपराध की बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिए आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी ने सूबे के सभी जिलों में साइबर सेल को मजबूत कर अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग के निर्देश दिये थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यालय के निर्देश पर जोनल आईजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने रेंज के नौ जिले में अधिकारी व पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग कर दी है। आईजी ने पोस्टिंग के बाद इस आशय की जानकारी पत्र के माध्यम से जोन के सभी एसपी व डीआईजी को भेज दी है।

जिले के ओएसडी सह इंस्पेक्टर इंचार्ज को साइबर सेल का हेड बनाया गया है। इसके अलावे अफसरों की पोस्टिंग की गई है। भागलपुर जिले में ओएसडी इंचार्ज समेत दो अफसर और सात पुलिसकर्मी सुनील कुमार, उमेश कुमार, अमित कुमार शर्मा, मिथिलेश कुमार, प्रशांत कुमार, मो. रजी अहमद और अमरजीत कुमार की पोस्टिंग की गई है। इसी तरह जमुई जिले में चार, लखीसराय में नौ, शेखपुरा में तीन, खगड़िया में चार, बेगूसराय में छह, मुंगेर में सात, बांका में छह और नवगछिया पुलिस जिले में सात पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है।
टीम के पदाधिकारी व पुलिसकर्मी आय से अधिक संपत्ति बनानेवालों की जांच करेंगे। जांच के बाद एसएसपी के माध्यम से संपत्ति जब्त करने के लिए आर्थिक अपराध इकाई को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
