नवगछिया : तिहरे हत्याकांड में मृतक चंदन की मां की हालत गंभीर

NEWS

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में नौ जनवरी की शाम को तिहरे हत्याकांड के बाद मृतक चंदन मृतक की मा की हालत नाजुक है। वह पूर्व से पक्षाघात से पीड़ित है। बेटे-बहू व पोती की हत्या के सदमें से काफी बीमार हो गयी हैं। पिता सेवानिवृत्त शिक्षक गणेश प्रसाद सिंह भी सदमे के कारण गमगीन बैठे रहते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं हत्याकांड के नामजद आरोपित पप्पू सिंह उर्फ प्रमोद सिंह व धीरज सिंह को गोपालपुर पुलिस ने चिकित्सकीय जांच कराकर पुलिस अभिरक्षा में न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। नवटोलिया के पप्पू सिंह की बेटी चांदनी देवी उर्फ चंदो ने अपने गांव के ही चंदन सिंह से दो वर्ष पूर्व प्रेम कर कोर्ट मैरिज कर अपनी गृहस्थी बसाई थी। इस बीच दोनों को एक पुत्री भी हुई थी।

इस प्रकार विवाह के बाद अपना दांपत्य जीवन खुशी-खुशी व्यतीत कर रही थी, लेकिन पुत्री चांदनी के प्रेम विवाह के बाद से ही पिता पप्पू सिंह गांव समाज में अपने को अपमानित महसूस कर अपनी पुत्री व दामाद को रास्ते से हटाने का मंसूबू पाल रखा था और नौ जनवरी के मनहूस दिन पप्पू ने अपने पुत्र धीरज के सहयोग से पुत्री चांदनी, दामाद चंदन व 18 माह की नतिनी की हत्या कर अपना संकल्प पूरा कर लिया।

हालांकि पप्पू सिंह की इस हरकत से गांव के लोग सहमत नहीं हैं,लेकिन दिनदहाड़े दर्जनों लोगों की मौजूदगी में गांव के मुख्य सड़क पर जिस तरह से पप्पू सिंह व उसके पुत्र धीरज सिंह ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। इससे मानवता शर्मसार हो गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीण तमाशबीन बने रहे और पिता-पुत्र हैवानियत का खूनी खेल खेलते रहे। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बातचीत में कहा कि इस घटना के समय मौजूद ग्रामीणों ने यदि विरोध किया होता तो शायद तीनों की जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम समय में सभी कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर पिता-पुत्र को सजा दिलाने का काम करना प्राथमिकता में है।