ठंड ने अब शहर में असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार की सुबह आठ बजे तक घना काेहरा छाया रहा। दिन भर बादलाें की हल्की परत छाई रही। शाम में पांच बजे से नमी बढ़ने लगी। माैसम विभाग ने अगले दाे से तीन दिनाें तक शहर में काेहरा लगने की आशंका जताई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही आंशिक ताैर पर बादल भी छाए रहेंगे। इसकी वजह हिंद महासागर से बंगाल की खाड़ी तक बन रहा साइक्लाेनिक सर्कुलेशन है। इसकी वजह से अधिक मात्रा में नमी शहर की ओर आ रही है। इसके असर से भागलपुर सहित पूरे प्रदेश में काेहरे की स्तिथि बरकरार रहेगी।
11 से पश्चिमी विक्षाेभ हाेगा सक्रिय

11 दिसंबर से पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय हाेने की संभावना है। इससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हाेगी। इसकी वजह से बर्फीली हवा मैदानी इलाके में ठंड बढ़ाएगी जिसका असर भागलपुर में भी पड़ेगा। 13 से 15 दिसंबर तक तापमान तेजी से गिरेगा और कंपकंपी की स्थिति भी उत्पन्न हाेगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. विरेंद्र कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने के बाद ठंड अचानक बढ़ेगी।
24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा न्यूनतम तापमान
काेहरा लगने से रात के तापमान में वृद्धि हुई है। बीते 24 घंटे में ही शहर के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। हालांकि धूप नहीं रहने की वजह से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सिसय घटा है। मंगलवार काे शहर का अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साेमवार काे शहर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था
