पटना : नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए गले में डाला फांसी का फंदा.. लाइव हो गई मौत

भागलपुर / पटना

राजधानी पटना से सटे बाढ़ में एक प्रेमी को अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मनाना काफी भर पड़ गया। गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसने सोशल मीडिया का सहारा लिया जो उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। दरअसल, खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में गया और प्रेमिका को मनाने की कोशिश करने लगा। काफी मिन्नतों के बाद भी जब वो नहीं मानी तो उसने खुदखुशी करने की धमकी दी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वीडियो कॉल के दौरान उसने फांसी का फंदा अपनी गर्दन में डाल लिया। उसे उम्मीद थी कि प्रेमिका ऐसा करने से मान जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अचानक प्रेमी के हाथ से मोबाइल छूट गया। उसे पकड़ने के लिए वह टेबल से कूद गया। कूदते ही फांसी का फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह घटना बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना के रूपस की है।

फांसी लगाने की धमकी दी

जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह मृतक खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। घर के लोग भी अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। कमरे में जाने के बाद मृतक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल करके मनाने की कोशिश की। प्रेमिका नहीं मानी तो उसने आत्महत्या करने की धमकी देते हुए गले में फांसी का फंदा डाल लिया। लगभग एक घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। लाइव वीडियो क दौरान उसने फांसी लगाने की धमकी दी।

लाइव वीडियो में लगाई फांसी

पुलिस ने बताया कि प्रेमी के हाथों से अचानक मोबाइल छूट गया। वह उसे पकड़ने के लिए टेबल से कूद गया। उसके कूदते ही गले में पड़ा फंदा कस गया और उसकी मौत हो गई। लाइव वीडियो देख रही प्रेमिका ने प्रेमी के पड़ोस में फोन करके बताया कि उसने फांसी लगा ली है। इसके बाद पड़ोसी भागकर उसके घर पहुंचे और घरवालों को इसकी जानकारी दी। लोगों ने खिड़की से देखा तो प्रेमी फांसी के फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। हालांकि पुलिस सभी एंगल की जांच कर रही है।