खरीक : खरीक प्रखंड के गोटखरीक पंचायत के वार्ड सदस्यों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर गोटखरीक मुखिया रोजी कुमारी पंचायत सेवक और रोजगार सेवक पर 14वीं और 15वीं वित्त आयोग की योजना में भीषण मनमानी कर सुनियोजित तरीके से योजना के लिए आवंटित धन का लूट करने का आरोप लगाते हुए जिला पदाधिकारी से दोषी मुखिया पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वार्ड सदस्य सुरेंद्र ठाकुर राजेश हरिजन रोशन खातून शबनम खातून सरिता कुमारी समेत अन्य वार्ड सदस्यों में जिलाधिकारी को दिए आवेदन बताया है कि गोट खरीक मुखिया बिना ग्राम सभा किये अवैध तरीके से योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करवाते हैं पदाधिकारियों को मेल में लेकर योजना की राशि को हजम करने पर तुली हुई है कई बार मुखिया पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को आगाह किया गया कि आप अपने हरकतों से बाज आएं लेकिन मुखिया पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा.

वार्ड सदस्यों का कहना है की मुखिया योजनाओं के लिए आवंटित धाम का दुरुपयोग कर गबन कर रहे हैं पूरी पंचायत में लूट मचा है मुखिया पंचायत सचिव और रोजगार सेवक तीनों की मिलीभगत से पंचायत में जनता के रकम की लूट हो रही है. वार्ड सदस्य सुरेंद्र ठाकुर रोशन शबनम खातून ने बताया कि मुखिया कभी भी ग्रामसभा नहीं करते हैं.बिना ग्रामसभा किए मुखिया वार्ड सदस्यों से ग्राम सभा पंजी पर जबरिया फर्जी हस्ताक्षर करवा लेते हैं. गोटखरीक मुखिया मनमानी करने पर तुले हुए हैं.वार्ड सदस्यों का कहना है कि पंचायत में हो रही लूट पर रोक लगाई जाए. इस संदर्भ में जब गोटखरिक मुखिया से पक्ष लेने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल बंद पाया गया.
