नारायणपुर : रामजानकी ठाकुरबाड़ी से भागवत कथा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली

EVENT

नारायणपुर । प्रखंड के रामजानकी ठाकुरबाड़ी मधुरापुर बाजार परिसर से सावन माह को झूलोत्सव पर भागवत कथा को लेकर कलश शोभायात्रा नंदनगरी की कथावाचिका साध्वी देवी पूजा अंजली शास्त्री के नेतृत्व में निकाली गई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय पोद्दार ने बताया कि कलश यात्रा यज्ञ स्थल से पूरा बाजार बलहा होते हुए बलहा गंगा घाट में जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा।

कथा बुधवार को शाम छः बजे से रात नौ बजे तक होगा। कलश यात्रा में 501 कन्या कुमारी व महिला काफी संख्या में मौजूद थे। कथा सुनने को लेकर मधुरापुर, बलहा, नवटोलिया सहित अन्य गांव के लोग जुट रहे।